E-Mail - Corporate@theceo.in | Desk No. - 011 - 4121 9292

एक शादी, सालों की EMI: शादी के लिए औसतन ₹15.5 लाख का कर्ज़ ले रहे हैं कपल्स

Share

Unlock Exclusive Business Insights
CEO Interviews & Industry Analysis
RE DO
Harvish
P C Chandra
Dr Shailaja
RE DO
Harvish
P C Chandra
Dr Shailaja
RE DO
Subscribe Now

मुंबई:  ठंडी हवाओं की दस्तक के साथ ही भारत में शादियों का सीजन (Wedding Season) शुरू हो जाता है। बहन की शादी हो, बेटी की विदाई हो या खुद का विवाह, हम सभी अक्सर रिश्तेदारों की उम्मीदों,  ‘लोग क्या कहेंगे’  के डर और  ‘एक ही बार तो शादी होती है’  की भावना में बहकर अपनी क्षमता से बढ़कर खर्च कर बैठते हैं। लेकिन जब शहनाई की गूंज शांत होती है, टेंट उखड़ जाते हैं और मेहमान अपने घर लौट जाते हैं, तब पीछे रह जाती है एक खामोश सच्चाई – सालों तक हर  महीने कटने वाली ईएमआई (EMI)। 

शादियों के इस भव्य रूप की हकीकत को अगर आंकड़ों के नजरिए से देखें, तो उद्योग के अनुमानों (Industry estimates) के अनुसार भारत की वेडिंग इकोनॉमी लगभग ₹6.5 लाख करोड़ की है और देश में हर साल करीब 40 से 50 लाख शादियां होती हैं। वेडिंग प्लेटफॉर्म WedMeGood की 2025-26 की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में शामिल जोड़ों का  औसत शादी का बजट ₹39.5 लाख रहा है।

लगभग 78% जोड़ों ने अपनी जमापूंजी से शादी का खर्च उठाया, लेकिन 15.1% जोड़ों को शादी के लिए कर्ज़ का सहारा लेना पड़ा। जिन जोड़ों ने कर्ज़ का रास्ता चुना, उन्होंने  शादी के लिए औसतन ₹15.5 लाख का बड़ा लोन लिया । यह पैसा मुख्य रूप से महंगे वेन्यू, गहनों और केटरिंग पर खर्च किया गया।

एक आम मध्यमवर्गीय परिवार के लिए ₹15.5 लाख का कर्ज़ कोई छोटी रकम नहीं है। शुरुआत में दोनों की सैलरी से ईएमआई चुकाना आसान लगता है, लेकिन अचानक किसी एक की नौकरी जाने, घर में कोई मेडिकल इमरजेंसी आने या आमदनी घटने पर यही कर्ज़ रातों की नींद उड़ा देता है। कई बार शादी के छोटे-मोटे खर्चे, या फिर  त्योहारों की शॉपिंग (festive shopping)  के लिए  क्रेडिट कार्ड (Credit Card) ,  बीएनपीएल (BNPL – Buy Now Pay Later)  और छोटे ऐप-आधारित  इंस्टेंट लोन (Instant App Loans)  का भी धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता है। जश्न तो एक दिन का होता है, लेकिन उसकी कीमत बरसों तक चुकानी पड़ती है।

शादी हो या घर की दूसरी ज़िम्मेदारियां, एक कर्ज़ चुकाने के लिए दूसरा कर्ज़ लेने का सिलसिला कितनी जल्दी ज़िंदगी पर भारी पड़ जाता है, इसका उदाहरण हैं मुंबई के 38 वर्षीय अमित (परिवर्तित नाम)। कारोबार में नुकसान के बाद परिवार का खर्च चलाने के लिए उन्होंने क्रेडिट कार्ड का सहारा लिया, फिर  कार्ड का बिल चुकाने के लिए पर्सनल लोन लिया  और धीरे-धीरे वह 13 अलग-अलग लोन खातों में फंस गए। उनका कुल कर्ज़ ₹6,22,865 तक पहुंच गया। रोज़ाना 200 से ज़्यादा रिकवरी कॉल्स और घर पर एजेंटों के बार-बार आने से वह मानसिक रूप से टूट चुके थे। Settle My Loan की टीम  ने लेनदारों से बातचीत की ज़िम्मेदारी संभाली, जिससे रिकवरी कॉल्स और घर के दौरों में भारी कमी आई। सभी 13 खातों पर चरणबद्ध बातचीत के बाद उनका  कर्ज़ 64% की कमी के साथ ₹2,22,388 में सेटल हुआ।  आज अमित बिना डर के एक नई शुरुआत कर चुके हैं।

“कर्ज़ की समस्या केवल गणित और पैसों की नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की गरिमा और आत्मसम्मान से जुड़ी है। जब कोई परिवार खुशी के मौके पर कर्ज़ लेता है और हालात बिगड़ने पर उसे चुकाने में असमर्थ हो जाता है, तो वे खुद को हारा हुआ महसूस करते हैं और शर्मिंदगी में जीने लगते हैं। Settle My Loan का लक्ष्य सिर्फ उनके लोन को सेटल करना नहीं है, बल्कि उन्हें वह खोया हुआ सम्मान वापस दिलाना है। हमारा मानना है कि हर इंसान अपनी मजबूरियों से आगे बढ़कर, बिना किसी डर या शर्मिंदगी के, एक नई शुरुआत (Second Chance) का हकदार है।”  – हरीश परमार, संस्थापक, Settle My Loan 

इसी समस्या को समझते हुए,  Settle My Loan  ने  ‘Break the Debt Chain’ (कर्ज़ की जंजीर तोड़ें) पहल  के तहत ‘45-Day Loan Settlement Challenge’ शुरू किया है। इसमें सबसे पहले एक ‘फ्री कंसल्टेशन’ (Free Consultation) दिया जाता है। यह चुनौती तीन स्तंभों पर काम करती है। पहला, यह व्यक्ति को रिकवरी एजेंटों के अनुचित दबाव और कॉल्स से राहत दिलाने में मदद करती है। दूसरा, वित्तीय विशेषज्ञ बैंकिंग नियमों और कानूनी दायरे (Legal framework) में रहकर बैंक के साथ सम्मानजनक सेटलमेंट के लिए मध्यस्थता (Expert Negotiation) करते हैं। तीसरा, समझौता पूरा होने पर बैंक से ‘नो ड्यू सर्टिफिकेट’ प्राप्त करने में मदद की जाती है और क्रेडिट स्कोर सुधारने का मार्गदर्शन दिया जाता है।

शादी जीवन का एक बेहद खूबसूरत पल है, और इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए। लेकिन यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि एक दिन का यह जश्न आपके आने वाले कई सालों के लिए कर्ज़ का फंदा न बन जाए। अगर आप या आपका कोई अपना पहले से ही इस कर्ज़ के जाल में फंस चुका है, तो खामोशी में परेशान होने के बजाय पेशेवर मदद (Professional help) लेना समझदारी है।

Business Insights
CEO Interviews & Analysis
Subscribe Now
RE DO Jewellery
Harvish Jewels
P C Chandra
Dr Shailaja
RE DO Jewellery
Harvish Jewels
Join 50K+ Business Leaders

Read more

Latest