E-Mail - Corporate@theceo.in | Desk No. - 011 - 4121 9292

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप 

Share

Unlock Exclusive Business Insights
CEO Interviews & Industry Analysis
RE DO
Harvish
P C Chandra
Dr Shailaja
RE DO
Harvish
P C Chandra
Dr Shailaja
RE DO
Subscribe Now

पुणे, 24 जुलाई, 2026: अभय भुतडा फाउंडेशन ने ‘देवा भाऊ स्कूल स्कॉलरशिप’ कार्यक्रम के लिए 21 लाख रुपये का योगदान दिया है। इसके तहत, पुणे के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के स्कूल जाने वालों 300 बच्चों को पढ़ाई में मदद के लिए ये स्कॉलरशिप दी गई है।

इस कार्यक्रम के तहत हिंदू गर्जना प्रतिष्ठान के स्कूलों और कार्यकर्ताओं की मदद से ऐसे ज़रूरतमंद बच्चों को चुना गया, जो पैसों की  कमी  के कारण मुश्किल से स्कूल जा पा रहे थे, लेकिन पढ़ाई-लिखाई में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार था।

महाराष्ट्र के माननीय उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, श्री चंद्रकांत पाटिल ने अपने हाथों से बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान की। इस कार्यक्रम में हिंदू गर्जना प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं पुणे शहर के भाजपा अध्यक्ष और पार्षद, श्री धीरज घाटे, मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री उमेश शेल्के के साथ-साथ श्रीमती स्मिता वास्ते, श्री अमर आवले, श्रीमती मनीषा घाटे, श्रीमती प्रियंका शेंडगे और हिंदू गर्जना प्रतिष्ठान के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक भी मौजूद थे। 

इस पहल के बारे में बात करते हुए, जाने-माने उद्यमी, समाजसेवी और अभय भुतडा फाउंडेशन तथा टैब ग्लोबल वेंचर्स के अध्यक्ष, सीए अभय भुतडा ने कहा,  

“ हर बच्चे की पढ़ाई के पीछे उसके परिवार की मेहनत होती है जो उनके सपनों को कभी भी टूटने नहीं देती। 300 बच्चों के लिए 21 लाख रुपये की यह स्कॉलरशिप उनके इस सफ़र को आसान बनाने और यह जताने की हमारी छोटी सी कोशिश है कि पूरा समाज हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। हर बच्चे को शिक्षा का एक समान अधिकार मिला है, और इस पर कुछ गिने-चुने लोगों का हक नहीं होना चाहिए। इन बच्चों की मदद करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है, और मुझे खुशी है कि हम ऐसी नेक पहल से जुड़े हैं जो ठीक यही काम कर रही है।”

अभय भुतडा फ़ाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेलकूद, संस्कृति को बचाने और राहत कार्यों के क्षेत्र में अपना योगदान देता है। शिक्षा के क्षेत्र में, इस संस्थान ने ग्रामीण इलाकों तथा कम सुविधाओं वाले स्कूलों में बच्चों के लिए STEM लर्निंग किट की व्यवस्था की है साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप के जरिए भी छात्रों की मदद की है। कक्षा की पढ़ाई के अलावा, इस फ़ाउंडेशन ने ऐसे स्पोर्ट्स टूर्नामेंट को भी अपना सहयोग दिया है जिनसे नए खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिले और पुणे में ‘शिवसृष्टि’ जैसी पहल को भी अपना समर्थन दिया है, ताकि संस्कृति और इतिहास से जुड़ी जानकारी ज़्यादा से ज़्यादा परिवारों तक आसानी से पहुँच सके। राज्य में बाढ़ के दौरान, फाउंडेशन ने ज़रूरतमंद परिवारों की मदद के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹5 करोड़ का योगदान दिया था। 

अभय भुतडा फाउंडेशन का परिचय 

अभय भुतडा फाउंडेशन की स्थापना साल 2023 में हुई थी, जो समाज के पिछड़े तबके के लोगों को आगे बढ़ाने, उनकी शिक्षा और तरक्की के लिए समर्पित है। कम समय की मदद के बजाय दूरगामी असर डालने पर ध्यान देते हुए, हर पहल को इस तरह तैयार किया गया है कि वह लंबे समय तक चले और उसके परिणाम सकारात्मक हों। इस फाउंडेशन का पूरा खर्च सीए अभय भुतडा बिना किसी बाहरी मदद के खुद ही उठाते हैं और यह फाउंडेशन शिक्षा, खेलकूद और हमारी संस्कृति को सुरक्षित रखने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर मदद करता है। बहुत ही कम समय में, संस्था की नेक कोशिशों ने पूरे महाराष्ट्र में लाखों लोगों की जिंदगी पर सकारात्मक असर डाला है, जिससे सार्थक और स्थायी बदलाव आया है।

Business Insights
CEO Interviews & Analysis
Subscribe Now
RE DO Jewellery
Harvish Jewels
P C Chandra
Dr Shailaja
RE DO Jewellery
Harvish Jewels
Join 50K+ Business Leaders

Read more

Latest