E-Mail - Corporate@theceo.in | Desk No. - 011 - 4121 9292

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

Share

Unlock Exclusive Business Insights
CEO Interviews & Industry Analysis
RE DO
Harvish
P C Chandra
Dr Shailaja
RE DO
Harvish
P C Chandra
Dr Shailaja
RE DO
Subscribe Now

मुंबई, 13 मार्च, 2026: जाने-माने उद्यमी, समाजसेवी और टैब ग्लोबल वेंचर्स तथा अभय भुतडा फाउंडेशन के अध्यक्ष, सीए अभय भुतडा को ‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षा, आर्थिक तरक्की को बढ़ावा देने तथा वंचित समुदायों के लिए नए अवसर निर्माण करनेवाली अपनी पहलों के ज़रिए उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित एक समारोह में, महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे के हाथों उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।

लोकमत की ओर से दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के जरिए ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच और सच्ची लगन के साथ काम करते हुए महाराष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बेहद सम्मानित निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा पुरस्कार विजेताओं का चयन किया जाता है। ये अवॉर्ड उन लोगों को दिए जाते हैं जो अपनी निजी सफलता से आगे बढ़कर समाज को बेहतर बनाने और महाराष्ट्र व उसके बाहर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करते हैं।

सम्मान मिलने पर अपना आभार जताते हुए, सीए अभय भुतडा ने कहा, “महाराष्ट्रियन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड प्राप्त करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। इस सम्मान से समुदायों के उत्थान के साथ-साथ लोगों को सक्षम बनाने के मेरे इरादे को और मज़बूती मिली है। हमारे माननीय मुख्यमंत्री, श्री देवेंद्र फडणवीस जी मेरी प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। महाराष्ट्र के लोगों की भलाई के लिए उनकी सच्ची लगन और बिना थके दिन-रात उनकी मेहनत को देखकर मुझे भी समाज सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। मैं आगे भी समाज की मदद करता रहूँगा और अपने फाउंडेशन के ज़रिए ऐसे काम करूँगा, जिनका असर लंबे समय तक रहे।”

सीए अभय भुतडा की अगुवाई में अभय भुतडा फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेलकूद और हमारी संस्कृति को बचाने जैसे कई क्षेत्रों में अपनी पहलों के माध्यम से समाज के कमजोर तबके के लोगों के उत्थान के लिए आगे बढ़कर काम कर रहा है। इस फाउंडेशन की कुछ खास पहलों में बाढ़ प्रभावित समुदायों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹5 करोड़ का दान, ग्रामीण स्कूलों में STEM शिक्षा को बढ़ावा देना, छात्रवृत्ति देना, युवाओं को सक्षम बनाने में सहयोग करना, शिवसृष्टि को सहायता प्रदान करना और पुणे पुलिस को आधुनिक उपकरण दान करना शामिल है। यह फाउंडेशन समाज में आपदा के समय मदद पहुँचाने और इलाज की सुविधा देने के साथ-साथ मंदिरों के विकास और धार्मिक कार्यक्रमों में भी सहयोग करता है।

अपनी इन पहलों के ज़रिए सीए अभय भुतडा समाज सेवा के माध्यम से विकास के साथ-साथ लोगों को सक्षम बनाने की मुहिम में जुटे हैं, जो एक बेहतर और मज़बूत समाज बनाने के उनके पक्के इरादे को दर्शाता है।

अभय भुतडा फाउंडेशन का परिचय

सीए अभय भुतडा ने साल 2023 में अभय भुतडा फाउंडेशन की स्थापना की, जो एक सफल उद्यमी और समाजसेवी होने के साथ-साथ टैब ग्लोबल वेंचर्स और अभय भुतडा फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं। यह फाउंडेशन समाज के पिछड़े तबके के लोगों को आगे बढ़ाने, उनकी शिक्षा और तरक्की के लिए समर्पित है। कम समय की मदद के बजाय दूरगामी असर डालने पर ध्यान देते हुए, हर पहल को इस तरह तैयार किया गया है कि वह लंबे समय तक चले और उसके परिणाम सकारात्मक हों। इस फाउंडेशन का पूरा खर्च सीए अभय भुतडा उठाते हैं और यह फाउंडेशन शिक्षा, खेलकूद और हमारी संस्कृति को सुरक्षित रखने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर मदद करता है। बहुत ही कम समय में, संस्था की लगातार और नेक कोशिशों ने पूरे महाराष्ट्र में लाखों लोगों की जिंदगी पर सकारात्मक असर डाला है।

Business Insights
CEO Interviews & Analysis
Subscribe Now
RE DO Jewellery
Harvish Jewels
P C Chandra
Dr Shailaja
RE DO Jewellery
Harvish Jewels
Join 50K+ Business Leaders

Read more

Latest